वाक्यं रसात्मकं काव्यम् किसने कहा है?

(A) विश्वनाथ
(B) राजशेखर
(C) श्रीहर्ष
(D) भास

Answer : विश्वनाथ

Explanation : वाक्यं रसात्मकं काव्यम् विश्वनाथ ने कहा है। कविराज विश्वनाथ ने मम्मट के काव्य लक्षणों को सदोष बताकर एवं उनका खंडन करके अपने काव्य का लक्षण वाक्यं रसात्मक काव्यम् किया है उनके अनुसार रसात्मक वाक्य को काव्य कहते हैं। रसात्मक वाक्य का अभिप्राय बताते हुए वे कहते हैं जिसका आत्म तत्व रस होता है, उस वाक्य को रसात्मक वाक्य कहते हैं। इस प्रकार काव्य में एक मात्र सारतत्व 'रस' है, क्योंकि बिना रस के कोई भी वाक्य काव्य नहीं हो सकता। 'रम्मते इति रसः' इस व्युत्पत्ति के अनुसार जिसका आस्वादन किया जाता है, उसे रस कहते हैं।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vakyam Rasatmakam Kavyam Kisne Kaha Hai