रीति संप्रदाय से संबंधित काव्य शास्त्रीय ग्रंथ कौन सा है?

(A) काव्यालंकार सूत्र
(B) काव्यालंकार
(C) काव्यालंकार सूत्रवृत्ति
(D) काव्यादर्श

Answer : काव्यालंकार सूत्र

Explanation : रीति संप्रदाय से संबंधित काव्य शास्त्रीय ग्रंथ काव्यालंकार सूत्र है। रीति संप्रदाय-काव्यलंकार सूत्रकार आचार्य वामन रीति संप्रदायक प्रवर्तक हैं। उन्होंने रीति को काव्य की आत्मा स्वीकार किया है। 'रीतिरात्मा काव्यस्य' रीति क्या वस्तु है? वामन विशिष्ट पद रचना को रीति बताते हैं। रीति संप्रदाय को गुण संप्रदाय भी कहते हैं। वामन के पूर्व दंडी ने रीति का वर्णन किया है तथा दस गुणों को वैदर्भ मार्ग का प्राण बताया है-"इति वैदर्भ मार्गस्य प्राणादश गुण : स्मृतः।" वामन के पश्चात् कुंतक ने रीति का मार्ग की संज्ञा दी है और कवि प्रस्थान हेतु भी कहा है। आनंदवर्धन ने रीति को संघटना और राजशेखर ने वचन विन्यास क्रम की संज्ञा दी है। इस प्रकार रीति को काव्यशास्त्र का प्रमुख संप्रदाय माना जाता है।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Reeti Sampraday Se Sambandhit Kavya Shastriya Granth Kaun Sa Hai