मौर्य विजय किसकी रचना है?

(A) मैथिलीशरण गुप्त
(B) सियाराम शरण गुप्त
(C) श्याम नारायण पांडेय
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : सियाराम शरण गुप्त

Explanation : मौर्य विजय सियाराम शरण गुप्त की रचना है। ये राष्ट्रीय कविता के गायक मैथिली शरण गुप्त के छोटे भाई हैं। इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं-अनाथ, आर्द्रा, विषाद, पूर्वादल, पाथेय, मृण्मयी, बापू, उन्मुक्त, अकुल, नोआखाली में, जयहिन्द आत्मोत्सर्ग, दैनिकी, गोपिका, गोद और नारी, अंतिम आकांक्षा, मानुषी तथा पुण्यपर्व आदि। सियारामशरण गुप्त (Siyaram Sharan Gupt) का जन्म 4 सितंबर 1895 को हुआ था। गाँधीवाद से प्रभावित इन्हें एक कवि के रुप में विशेष ख्याति मिली। इनकी भाषा शैली सहज, सरल साहित्यिक खड़ीबोली हिंदी थी। इन्होंने व्यावहारिक शब्दावली का प्रयोग अपनी रचनाओं में किया है। लंबी बीमारी के चलते 29 मार्च 1963 को इनका निधन हो गया।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Maurya Vijay Kiski Rachna Hai