खड़ी बोली गद्य के विकास का प्रारंभिक युग कौन सा है?

(A) देवी जी हो
(B) छायावादी युग
(C) भारतेंदु युग
(D) छायावादोत्तर युग

Answer : भारतेंदु युग

Explanation : खड़ी बोली गद्य के विकास का प्रारंभिक युग भारतेंदु युग है। खड़ी बोली' शब्द का प्रयोग दो अर्थों में किया जाता है प्रथम साहित्यिक हिंदी के रूप में और दूसरा दिल्ली, मेरठ क्षेत्र की लोक बोली के अर्थ में। यहाँ खड़ी बोली का आशय दूसरे अर्थ से ही है। अतएव बोली के रूप में इसे कौरवी कहना अधिक समीचीन होगा। कुरु जनपद की बोली होने के कारण राहुल सांस्कृत्यान ने इसे यह नाम दिया था। खड़ी बोली में खड़ी शब्द के कई अर्थ हैं। यथा-खरी अर्थात् शुद्ध, खड़ी यानि मानक या परिनिष्ठित। एक अन्य मतानुसार खड़ी बोली में खड़ी पाई का प्रयोग अधिकता से होता है, तो कुछ लोगों ने इसे बोली के ध्वन्यात्मक कर्कशता से जोड़ा है। खड़ी बोली का प्रभाव विस्तार अंबाला, पटियाला, देहरादून, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मुरादाबाद बिजनौर सहारनपुर तथा दिल्ली तक फैला है। खड़ी बोली बोलने वालों की संख्या दो करोड़ से भी अधिक है।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Khadi Boli Gadya Ke Vikas Ka Prarambhik Yug Kaun Sa Hai