हथिनी कुंड बैराज किस नदी पर बना है?

(A) गंडक नदी
(B) यमुना नदी
(C) अलकनंदा नदी
(D) चंबल नदी

Answer : यमुना नदी

Explanation : हथिनी कुंड बैराज यमुना नदी पर बना है। हथनी कुंड बैराज (Hathni Kund barrage) पांच राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है। इसका निर्माण सहारनपुर के पास यमुना नदी पर वर्ष 1872 ई. में हुआ था जिससे पूर्वी और पश्चिमी यमुना नहर को पानी मिलता था। 1978 में भयंकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद यमुना जल बंटवारे को लेकर केंद्र सरकार की मध्यस्थता में हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं राजस्थान के बीच 12 मई 1994 को एक समझौता हुआ और दिसंबर 1994 में नयी हथनी कुंड बैराज की आधारशिला रखी गई जो 1999 में पूर्ण हो गयी। इसे नया ताजे वाला बैराज भी कहा जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hathnikund Barrage Kis Nadi Par Bana Hai