निराला का जन्म कब और कहां हुआ था?

(A) 1869 में उत्तर प्रदेश में
(B) 1891 में उड़ीसा में
(C) 1896 में बंगाल में
(D) 1893 में बिहार में

Answer : 1896 में बंगाल में

Explanation : सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म 1896 ई. में पश्चिम बंगाल के महिषादल राज्य के मेदिनीपुर ग्राम में हुआ था। इनके पिता का नाम पं. रामसहाय त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले थे। इनके पूर्वजों का निवास उन्नाव जिले के गढ़कोला नामक गाँव में था। केवल तीन साल की उम्र में ​ही इनकी माता जी का देहांत हो गया और बचपन में ही इनका विवाह मनोहरा देवी से करा दिया गया। इनकी दो संताने में एक पुत्र एवं एक पुत्री थी। ये स्वामी रामकृष्ण परमहंस और विवेकानंद से काफी प्रभावित थे। 'निराला जी' की खड़ी बोली की सबसे पहली रचना 'जूही की कली' है। 'निराला जी' की रचनाएँ हैं-अनामिका, परिमल, गीतिका, तुलसीदास, अणिमा, कुकुरमुत्ता, बेला और नये पत्ते, अर्चना, आराधना, गीतगुंज, अपरा, राम की शक्तिपूजा, सरोज स्मृति आदि। हिन्दी साहित्य के इस प्रख्यात कवि का निधन इलाहाबाद शहर के दारागंज मोहल्ले में 1961 ई. को हुआ।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nirala Ka Janm Kab Aur Kahan Hua Tha