प्रजा हितैषी पत्र के संपादक कौन थे?

(A) राजा शिव प्रसाद सितारे हिन्द
(B) राजा लक्ष्मण सिंह
(C) मुंशी सदासुखलाल
(D) लल्लू लाल

Answer : राजा लक्ष्मण सिंह

Explanation : प्रजा हितैषी समाचार पत्र के संपादक राजा लक्ष्मण सिंह थे। राजा लक्ष्मण सिंह ने 1860 में आगरा से 'प्रजाहितैषी' नामक एक पत्र निकाला तथा कालिदास के रघुवंश, मेघदूत और अभिज्ञान शाकुन्तलम का अनुवाद भी किया। राजा लक्ष्मण सिंह ने सितारे हिन्द की फारसी शब्दावली युक्त हिंदी लिखने की नीति का विरोध किया। इन्होंने शुद्ध हिंदी लिखने का पक्ष लिया। लक्ष्मण सिंह का जन्म आगरा के वजीरपुरा नामक स्थान में 9 अक्टूबर 1826 ई. को हुआ था। इन्होने हिंदी को हिंदी संस्कृति के अनुकूल संस्कृतनिष्ठ बनाने की चेष्टा की।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Praja Hitaishi Patra Ke Sampadak Kaun The