‘ज्ञानमार्गी शाखा’ के कवियों को किस नाम से पुकारा जाता है?

(A) सिद्ध कवि
(B) नाथपंथी कवि
(C) भक्त कवि
(D) संत कवि

Answer : संत कवि

Explanation : 'ज्ञानमार्गी शाखा' के कवियों को संत कवि नाम से पुकारा जाता है। संतकवि, ज्ञानाश्रयी शाखा का विकास संत कवियों की सद्भावना के कारण हुआ। संत कवियों से पूर्व तीन साधना-संप्रदाय थे-(i) वैष्णव संप्रदाय, (ii) योग संप्रदाय, (iii) सूफी संप्रदाय। इन तीनों के आधार पर निर्गुण संप्रदाय की स्थापना हुयी। इस संप्रदाय का काव्य ज्ञानाश्रयी शाखा का बना काव्य कहलाया। ज्ञानाश्रयी शाखा में नामदेव, रैदास, नानक, दादू, रज्जब, सुंदरदास, धर्मदास, कबीर आदि संत हुए। संत कवियों ने सत्संग पर विशेष बल दिया और समाज सेवा, सुधार, हृदय-शुद्धि उनके धर्म के अंश थे।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gyan Margi Shakha Ke Kaviyon Ko Kis Naam Se Pukara Jata Ha