पश्चिमी हिंदी की प्रमुख बोली कौन सी है?

(A) ब्रजभाषा
(B) खड़ी बोली
(C) बुंदेली
(D) बांगरू

Answer : ब्रजभाषा

Explanation : पश्चिमी हिंदी की प्रमुख बोली ब्रजभाषा है। ब्रजभाषा साहित्य और लोक साहित्य दोनों से ही समृद्ध है। यह मथुरा, एटा, आगरा, ग्वालियर, अलीगढ़, धौलपुर, भरतपुर, मैनपुरी, बदायूँ आदि में बोली जाती है। हिंदी साहित्य के मध्ययुग में ब्रजभाषा में उच्च कोटि का काव्य निर्मित हुआ। इसलिए इसे बोली न कहकर आदरपूर्वक भाषा कहा गया। मध्यकाल में यह बोली संपूर्ण हिंदी प्रदेश की साहित्यिक भाषा के रूप में मान्य हो गई थी। पर साहित्यिक ब्रजभाषा में ब्रज के ठेठ शब्दों के साथ अन्य प्रांतों के शब्दों और प्रयोगों का भी ग्रहण है। बुंदेलखंड में ब्रजभाषा के अच्छे कवि हुए हैं जिनकी काव्यभाषा पर बुंदेली का प्रभाव है।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pashchimi Hindi Ki Pramukh Boli Kaun See Hai